Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Offline Apply
Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Offline Apply
Yojana: हम आपको Rajasthan Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana का फॉर्म ऑफ लाइन केसे भरना है और इसका ट्रांसप्लांट पैकेज क्या है ? इस योजना का विशेस आभियान क्या है ? इसके बारे में आज हम बात करेंगे.Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Offline Apply
योजना के अंतर्गत जोड़े गए ऑर्गन ट्रांसप्लांट पैकेज
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के नए पैकेज के अंतर्गत अब सरकार द्वारा ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा प्रदान की गई। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से अब बोन मैरो एवं कोकलियर इंप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
नए पैकेज को लेकर योजना से जुड़े सभी अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा सॉफ्टवेयर में भी सभी महत्वपूर्ण बदलाव कर दिए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत कोकलियर इंप्लांट के 5 पैकेज, बोन मैरो ट्रांसप्लांट के 9 पैकेज, लिवर ट्रांसप्लांट के 8 पैकेज एवं हार्ट ट्रांसप्लांट के 7 पैकेज ऐड किए गए हैं। पहले इस योजना के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता था जिसे अब बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है।
पात्र लाभार्थियों को जोड़ने के लिए संचालित किया गया विशेष अभियान
राजस्थान सरकार द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों को Rajasthan Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana से जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा 36 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को अभी भी मंजूरी प्रदान की गई है।
इस अभियान के माध्यम से सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना रहे। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लाभ प्राप्त होगा।
जिससे कि बीमार होने की स्थिति में उनको अस्पताल में इलाज प्राप्त हो सकेगा। राजस्थान सरकार द्वारा इस अभियान में आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, पंचायत कर्मी जैसे फील्ड स्तर पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को जोड़ा गया है। इन कर्मचारियों द्वारा सभी वंचित नागरिकों का सर्वे किया जा रहा है।
सर्वे के पश्चात सभी पात्र परिवारों को नजदीकी मित्र पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन करवाने पर संबंधित कर्मी को प्रति 5 परिवार ₹500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 5 परिवारों का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यदि कर्मी द्वारा पांच से अधिक रजिस्ट्रेशन कराए जाते हैं तो इस स्थिति में ₹100 प्रति परिवार अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Offline Apply
Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए निचे जानकारी दी गई है
- सर्वप्रथम आपको ग्राम पंचायत स्तर पर या तो फिर ब्लॉक स्तर पर आयोजित ये योजना के पंजीकरण शिविर में जाना होगा।
- इसके पश्चात आपको शिविर से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीकरण फॉर्म ऐना होगा करना होगा।
- आपको इस योजना का फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको इस योजना फॉर्म से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको यह फॉर्म शिविर में जमा करवाना होगा।
- अब आपको ये योजना का फॉर्म से शिविर से एक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा।
- आपको इस रेफरेंस नंबर को संभाल कर रखना होगा ताकि आगे चलकर आपको काम आये.
- इस रेफरेंस नंबर के माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।